फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Chief Minister awarded Kasuhan School first prize in the school beautification competition.

Jind News: मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण में कसूहन स्कूल प्रथम

Wed, 07 Jan 2026 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister awarded Kasuhan School first prize in the school beautification competition.
07जेएनडी33-मुख्यमंत्री सुंदरीकरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम रहा कसूहन का स
जींद। खंड उचाना के राजकीय विद्यालयों के लिए आयोजित मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण स्कीम के परिणाम घोषित हो गए।
विज्ञापन

उचाना के एसडीएम दलजीत सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसूहन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसिंधु द्वितीय स्थान पर रहा। उच्च विद्यालयों की प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय मोहनगढ़ प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय बुडायन द्वितीय स्थान पर रहा।

मिडिल स्कूलों की प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भौंसला प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेढ़ा माजरा द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरोली खेड़ा प्रथम, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला करसिंधु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चारों लेवल पर प्रथम रहे विद्यालय जिला स्तरीय की प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। एसडीम द्वारा सभी विजेता स्कूलों को शुभकामनाएं दी तथा दौड़ में पीछे छूटने वाले विद्यालयों को अगले साल के लिए तैयारी करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed