फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The chairs kept in front of the gate had blocked the way to the baby feed center for a year, now it has been opened.

Jind News: सालभर से गेट के सामने रखी कुर्सियों ने रोकी थी बेबी फीड सेंटर की राह, अब खुलवाया

Tue, 21 Jan 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The chairs kept in front of the gate had blocked the way to the baby feed center for a year, now it has been opened.
21जेएनडी11: बेबी फीड सेंटर के दरवाजे पर रखी कुर्सियों को हटवाते हुए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला।
जींद। छोटे बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए नागरिक अस्पताल में बने बेबी फीड सेंटर के गेट पर कुर्सियां लगाकर लगभग एक वर्ष से दरवाजे को बंद किया हुआ था। अमर उजाला ने बेबी फीड सेंटर की पड़ताल कर यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर नागरिक अस्पताल प्रशासन ने यहां लगी कुर्सियों को हटवा दिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रथम तल पर गायनी वार्ड के सामने बेबी फीड सेंटर बनाया गया था। जो व्यवस्था व स्थान के अनुसार बेहतर स्थान था, लेकिन इसकी संभाल नहीं होने के कारण महिलाओं को परेशानी हो रही थी। बेबी फीड सेंटर के सामने कुर्सियां लगाकर इसके अंदर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद था। इसके कारण महिलाओं को स्तनपान करवाने के लिए बाहर लगी कुर्सियों पर ही बैठना पड़ता था। इससे महिलाओं को हिचक होती थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने मंगलवार को गायनी वार्ड का दौरा किया और बेबी फीड सेंटर के सामने लगी कुर्सियों को हटवाया। वहां पर तैनात स्टॉफ को निर्देश दिए कि भविष्य में दरवाजे को खुला रखा जाए। अगर कोई तामीरदार यहां पर कुर्सियों को लगाता है तो उसको भी समझाने के निर्देश दिए। यह बेबी फीड सेंटर इसलिए बनाए थे कि महिलाएं बे हिचक बच्चों को स्तनपान करवा सकें। यहां पर गेट बंद होने से महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही थी। अब इस व्यवस्था में सुधार करवाया गया है, ताकि महिलाएं आसानी से स्तनपान करवा सकें।
विज्ञापन

वर्जन
महिलाओं की सुविधा के लिए हटवाई कुर्सियां
नागरिक अस्पताल में बच्चों को स्तनपान करवाने में महिलाओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए गायनी वार्ड में बेबी फीड सेंटर बनावाया गया था। यहां पर तामीरदारों ने गेट पर कुर्सियां लगाकर इसमें प्रवेश का रास्ता बंद किया हुआ था। अब इन कुर्सियों को हटवा दिया है, ताकि महिलाएं आसानी से बेबी को फीड करवा सकें। कर्मियों को भी निर्देश दिए हैं कि भविष्य में व्यवस्थाएं बनाने का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed