{"_id":"69234f24e748688d3e04fdcc","slug":"the-central-government-has-not-fulfilled-the-promises-made-to-the-farmers-kartar-gohian-jind-news-c-199-1-sroh1009-144319-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने पूरे नहीं किए किसानों से किए वादे : करतार गोहियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने पूरे नहीं किए किसानों से किए वादे : करतार गोहियां
विज्ञापन
23जेएनडी04: अलेवा में आयोजित बैठक में शामिल किसान और मजदूर प्रतिनिधि। स्रोत : मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अलेवा खंड के किसान और मजदूर प्रतिनिधियों की रविवार को हुई संयुक्त बैठक में केंद्र सरकार द्वारा श्रम कोड लागू करने के निर्णय का विरोध किया गया। किसान नेता करतार गोहियां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 26 नवंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर विशाल विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जींद जिले में प्रदर्शन पुराने बस अड्डे पर आयोजित होगा। इसमें अलेवा ब्लॉक से भारी संख्या में किसान, मजदूर व कर्मचारी शामिल होंगे। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। इससे किसान वर्ग में रोष बढ़ रहा है।
किसान नेताओं ने याद दिलाया कि 13 माह तक चले किसान आंदोलन के समापन पर सरकार ने कई वादे किए थे। इनमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट अनुसार लागत का डेढ़ गुना भाव देने की गारंटी का कानून, बिजली बिल 2020 को रद्द करना, लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों पर कार्रवाई और लेबर कोड वापसी जैसे बिंदु शामिल थे।
विज्ञापन
वादों पर अमल न होने के कारण किसान व मजदूर संगठनों में नाराजगी गहरी होती जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर के देशव्यापी प्रदर्शन में अलेवा क्षेत्र से किसानों और मजदूरों की बड़ी संख्या पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेगी। मुख्य चौक के पास धर्मशाला में हुई बैठक में अंकित कुमार, बलजीत सिंह, कुलदीप गोहियां, संजय व नसीब मौजूद रहे।