फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bus station will be illuminated with tricolor lights on Independence Day.

Jind News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा बस अड्डा

Tue, 11 Aug 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The bus station will be illuminated with tricolor lights on Independence Day.
फोटो 10जेएनडी32-रोडवेज बस अड्डा, जिसको स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा लाइटों से सजाया जा रहा ह
जींद। स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगने के लिए पांडू पिंडारा स्थित जींद बस अड्डे को तिरंगे की रोशनी से सजाने का काम तेजी से चल रहा है। बस अड्डे के परिसर में अलग-अलग स्थानों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटें लगाई जा रही हैं। रात के समय जब ये लाइटें रोशन होंगी तो पूरा परिसर तिरंगे के तीनों रंगों से जगमगाता नजर आएगा।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन की ओर से लाइटें लगाने के साथ उनकी स्थिति और रोशनी की दिशा को भी व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि तीनों रंग दूर से भी स्पष्ट दिखाई दें। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही वाले बस अड्डे पर स्वतंत्रता दिवस के लिए की जा रही यह विशेष सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। शाम ढलते ही तिरंगे के रंगों से रोशन परिसर आजादी के पर्व की खुशी और देशभक्ति का संदेश देगा।
विज्ञापन

करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रथम तल पर महाप्रबंधक कार्यालय और चालक-परिचालकों के लिए डोरमेट्री बनाई गई है। वहीं भूतल पर संस्थान प्रबंधक कार्यालय, पूछताछ केंद्र और 17 व्यावसायिक दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वतंत्रता दिवस पर बस अड्डे पर यात्रियों को देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिलेगा। तिरंगा रोशनी से परिसर की सुंदरता बढ़ेगी। सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। -विजय कुंडू, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article