फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The boys' and girls' teams for the lacrosse competition have been announced.

Jind News: लैक्रोस प्रतियोगिता के लड़के-लड़कियों की टीम घोषित

Sat, 03 Jan 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The boys' and girls' teams for the lacrosse competition have been announced.
02जेएनडी18: तीसरी जूनियर हरियाणा राज्यस्तरीय लैक्रोस प्रतियोगिता में चयनित हुए ​खिलाड़ी। स्रोत - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। तीसरी जूनियर हरियाणा राज्यस्तरीय लैक्रोस प्रतियोगिता 2025-26 के लिए जिला की लड़के व लड़कियों की टीमों का चयन शुक्रवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक हिंद हाई स्कूल, कदमा, जिला चरखी दादरी में आयोजित होगी।

टीमों के चयन ट्रायल दो जनवरी को रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी, पिंडारा में आयोजित किए गए जिनमें जिलेभर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लैक्रोस संघ के महासचिव राजपाल रेढू ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह निशुल्क था। इनमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 38 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर लड़कों और लड़कियों की 14-14 सदस्यीय टीमों का चयन किया गया जो आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। लड़कों की टीम में नितिन को कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में उदय, चिराग, देवव्रत, सर्वेश बल्हारा, विनीत गोलकीपर, अंगद, अंश, तनवीर, मयंक, रितिक, वीरेन दुहन, तरुण, लक्ष्य और आकाश को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लड़कियों की टीम की कमान नैंसी गोयत को सौंपी गई है। टीम में कनिष्का गोलकीपर, अन्नू बूरा, किरण, अन्नू, निशु, डिंपल, सृष्टि, कनिष्का सैनी, अंजली, तन्वी, यासमीन, दीपांशी और खुशी को चुना गया है।

लड़कों की टीम के कोच मंदीप श्योकंद और मैनेजर आशीष गोयत को नियुक्त किया गया है जबकि लड़कियों की टीम की कोच कुमारी खुशबू मलिक और मैनेजर नितेश रहेंगे। चयन के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर लैक्रोस संघ के अध्यक्ष सोमनाथ सैनी ने चयनित खिलाड़ियों को कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।


इस दौरान कोच मंदीप श्योकंद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष गोयत व नितेश, संघ के उपाध्यक्ष विश्वास सिंगरोहा, संयुक्त सचिव दीपक, डीपीई संदीप दलाल, सनी फौजी, सतेंद्र मलिक, निशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed