फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a young man was found in the canal, he was missing since July 17

Jind News: युवक का शव नहर से बरामद, 17 जुलाई से था लापता

Sun, 20 Jul 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the canal, he was missing since July 17
नारनौंद। जींद के अलेवा गांव से 17 जुलाई से लापता चल रहे हरिओम शर्मा (24) का शव शुक्रवार देर रात राजथल गांव के पास मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हांसी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक जींद में स्वामी एंड श्रीराम ग्राफिक्स प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। मृतक के पिता सत्यवान शर्मा ने 18 जुलाई को शहर थाना जींद में बेटे के लापता होने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि 17 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे हरिओम घर से जींद की ओर निकला था। वह उत्सव होटल के पास स्थित प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंचा और वहां से एक अन्य युवक के साथ स्कूटी पर नहर पुल बाईपास की ओर चला गया जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। हरिओम की मौत को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। एएसआई रवि ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed