फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a truck fell on an old man who was sitting to save himself from the storm and rain, he died

Jind News: आंधी-बारिश से बचने के लिए बैठे बुजुर्ग के ऊपर गिरी ट्रक की बाॅडी, गई जान

Mon, 26 May 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a truck fell on an old man who was sitting to save himself from the storm and rain, he died
25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद
जींद। जिले में शनिवार रात को आए तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया। तूफान के कारण जिले में 773 पोल, 43 ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गए।
विज्ञापन

उचाना में रात बारिश से बचने के लिए ट्रक बॉडी के नीचे बैठे व्यक्ति की नीचे दब कर मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव पालवां निवासी तिलकू (75 वर्ष) शनिवार रात बारिश से बचने के लिए निजी स्कूल के पास ट्रक बॉडी के नीचे बैठा हुआ था। तेज हवा व बारिश के दौरान बॉडी नीचे गिरने से तिलकू नीचे दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक मौत हो चुकी थी।
इसके अलावा वन विभाग के 1600 पेड़ टूटने से पीडब्ल्यूडी व नेशनल हाइवे बाधित हुए। बिजली निगम कार्यालय में 600 से ज्यादा शिकायत बिजली बहाल कराने को लेकर आई। नरवाना व सफीदों क्षेत्र के 11 गांवों में बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जिले के 100 से ज्यादा गांवों में बिजली तूफान के कारण बाधित हो गई। सबसे अधिक नुकसान नरवाना व जुलाना क्षेत्र में हुआ।
नरवाना, जुलाना क्षेत्र में टूटे बिजली के खंभों के कारण कई गांवों में बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई।
इसके चलते शहर की पॉश कॉलोनियों समेत आउटर कॉलोनियों का भी यह हाल रहा।
अर्बन इस्टेट, विजय नगर, राम कालोनी, चाबरी कालोनी, डिफेंस कॉलोनी में शाम तक बिजली बहाल हो पाई तो वहीं शहर के ओमनगर, पटेल नगर, रोहतक रोड, हांसी रोड पर लगती कॉलोनियों में भी बिजली व्यवस्था दिनभर ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साथ लगती काॅलोनी, भिवानी रोड पर आश्रम बस्ती समेत अन्य काॅलोनियाें साथ आई बरसात के कारण मकानों की छत से टीन, दुकानों से होर्डिंग व फ्लैक्स उड़ गए। टपरीवास कॉलोनी में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के आशियाना को भी आंधी उड़ा ले गई।

वहीं सोमवार को खेतों की बिजली लाइन को भी जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। पहले शहर के वार्ड व गांवों की बिजली को बहाल किया गया।

25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद

25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद

25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद

25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद

25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद

25जेएनडी29: तूफान के कारण हांसी रोड पर गिरे पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed