{"_id":"630911ee2aedb50f8b0bc52c","slug":"the-body-of-a-student-who-had-gone-from-home-to-go-to-iti-was-found-in-a-minor-jind-news-rtk656224335","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई जाने के लिए घर से गए छात्र का शव माइनर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई जाने के लिए घर से गए छात्र का शव माइनर में मिला
विज्ञापन
मृतक अंकुश का फाइल फोटो।
- फोटो : Jind
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षक संस्थान (आईटीआई) में जाने की कहकर घर से गए निर्जन निवासी छात्र अंकुश का शव शुक्रवार को अहिरका गांव के पास माइनर से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। छात्र के शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिले वहीं परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को गांव अहिरका के ग्रामीणों ने माइनर में किशोर का शव देखा। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बाद में फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टि में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। मौके पर शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में शव मिलने की सूचना पर गांव निर्जन निवासी सतपाल और अन्य लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को देखकर उसकी पहचान की। मृतक अंकुश अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसने गांव स्थित आईटीआई से डिप्लोमा किया था। अब वह गांव के निकट प्राइवेट स्कूल में 12वीं में दाखिला लिए हुए था। 24 अगस्त को वह अपने दोस्त के साथ डिप्लोमा लेने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद अंकुश घर नहीं लौटा।
दोस्त लेने आया घर, उससे पहले जा चुका था अंकुश
मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि 24 अगस्त को वह दोस्त के साथ जाने की बात अंकुश कर रहा था, वह दोस्त अंकुश को खुद लेने घर आया था लेकिन वह उसके आने से पहले ही घर से निकल चुका था। उन्होंने मोबाइल फोन पर कॉल भी की, लेकिन कॉल नहीं उठाई। कुछ समय के बाद फोन भी स्विच ऑफ हो गया। सतपाल ने बेटे की मौत को लेकर किसी पर आरोप तो नही लगाए लेकिन बेटे की मौत पर संदेह जरूर जताया है। आखिर उसके बेटे का शव अहिरका माइनर में कैसे पहुंचा। उसके बेटे साथ कौन था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है और बिसरे को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की आखिर अंकुश की मौत कैसे हुई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अहिरका गांव के निकट माइनर से शव बरामद किया था। बाद में मृतक की शिनाख्त गांव निर्जन निवासी 17 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई। अंकुश की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-दिनेश कुमार, प्रभारी सदर थाना जींद।