{"_id":"693c7857927993c503098735","slug":"the-bjp-is-unable-to-answer-rahul-gandhis-questions-in-parliament-jayaprakash-jind-news-c-199-1-jnd1010-145332-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के सवालों का संसद में नहीं जवाब दे पा रही भाजपा : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के सवालों का संसद में नहीं जवाब दे पा रही भाजपा : जयप्रकाश
विज्ञापन
12जेएनडी33: पूर्व सरपंच चौ. मंगल सिंह को नमन करते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। स्रोत परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश संदलाना गांव में प्रमुख समाज सेवी वीरेंद्र प्रधान के पिता एवं पूर्व सरपंच चौ. मंगल सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। सांसद ने कहा कि पूर्व सरपंच चौ. मंगल सिंह से हमारे परिवारिक संबंध है। 1982 में जब सुरेंद्र बरवाला चुनाव लड़े आए थे तो तब से लेकर आज तक इस परिवार ने हमारा साथ दिया।
सामाजिक तौर पर हमारे हरियाणा पर खापों का महत्व है। वे खाप, समाज के कामों में अग्रणी रहे। क्षेत्र में समाज, गांव के लिए लोगों की सेवा की। अच्छा व्यक्ति जब समाज छोड़ कर जाता है तो निश्चित रूप से समाज झटका लगता है।
सांसद ने कहा कि आज से तीन दिन पहले चुनाव सुधारों को लेकर जिस तरह से राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल ने मुद्दे उठाए। उन मुद्दों पर देश के गृह मंत्री परेशान हो गए वो उनका जबाव नहीं दे पाए। प्रदेश में जो सरकार बनी है वो वोट चोरी से बनी हुई सरकार है। हमारी बात का जबाव देना चाहिए।
विज्ञापन
एक विदेशी महिला जिसके 21 जगह वोट है। एक प्लॉट बीजेपी कार्यकर्ता का जहां पर 500 के आस-पास वोट। होडल से लेकर यमुनानगर तक जितने यूपी के भाजपा के समर्थक थे सभी के वोट हरियाणा में मिले। हम अगर गलत है संसद में राहुल गांधी प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो उनका जबाव देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि संसद में जो पक्ष, विपक्ष के बीच जो मुद्दे उठते है उनका जबाव देना चाहिए। राहुल गांधी ने संसद में कहा है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है मेरी बात का जबाव दो। भाजपा के कब्जे में चुनाव आयोग आ गया। हमारी मांग थी चुनाव आयोग की जो नियुक्त हो उसमें पीएम, कैबिनेट सदस्य, नेता प्रतिपक्ष और एक विपक्ष का व्यक्ति होना चाहिए। जब दो-दो बंट जाएंगे तो फैसला कौन करेगा।
चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की नियुक्त हो वह स्थाई हो। सरकार, नेता प्रतिपक्ष तो बदलते रहते है। एसआईआर का कोई कानून नहीं है। कभी-कभी शिकायत हो जाती थी तब जाकर कुछ विधानसभा में इस तरह की एसआईआर लागू होती थी। जहां दोबारा से गहन जांच होती थी। आज एसआईआर पूरे देश का करवा दिया।