{"_id":"69bdc180f4bf257972053757","slug":"the-bathinda-superfast-will-make-a-stop-at-budhlada-until-march-28-jind-news-c-199-1-sroh1006-150287-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 28 मार्च तक बुढलाडा में ठहराव करेगी बठिंडा सुपरफास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 28 मार्च तक बुढलाडा में ठहराव करेगी बठिंडा सुपरफास्ट
विज्ञापन
20जेएनडी25-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से बठिंडा सुपरफास्ट का आगवामन होता है। संवाद
- फोटो : samvad
जींद। बुढलाडा गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में समागम चल रहा है। इस कारण दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का 28 मार्च तक बुढलाडा में अस्थायी तौर पर दो मिनट का विशेष ठहराव होगा। शुक्रवार को पहले जींद से 10 और नरवाना से चार यात्रियों ने बुढलाडा के लिए इस ट्रेन में सफर किया।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का आठ दिन तक अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया है। इससे जींद के यात्रियों को फायदा होगा। गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में समागम कार्यक्रम में नाम सिमरन, कीर्तन व अमृत संचार होंगे। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ट्रेन नंबर 20409-10 बजकर 59 मिनट पर बुढलाडा पहुंच कर यहां दो मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए चलेगी और बुढलाडा में दोपहर बाद 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 20410 वापसी में बठिंडा से तीन बजकर 55 मिनट पर चलेगी। जो चार बजकर 44 मिनट पर बुढलाडा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे दिल्ली की ओर जाएगी।
विज्ञापन
आमतौर पर ट्रेन नंबर 20409 सुबह सात बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलती है, जो शकूबरस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक के रास्ते जींद सुबह दस बजकर 14 मिनट पर पहुचंती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, जाखल, मानसा के रास्ते बठिंडा पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 20410 आमतौर पर तीन बज कर 55 मिनट पर बठिंडा से चलती है, जो नरवाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते रात लगभग नौ बजे दिल्ली पहुंचती है।
वर्जन
बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन 28 मार्च तक बुढलाडा में अस्थायी तौर पर दो मिनट का ठहराव करेगी। बुढलाडा गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में समागम चल रहा है। इसमें साध-संगत को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
-जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद