फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'The baby should be fed only mother's milk for six months'

‘छह महीने तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाया जाए’

Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
'The baby should be fed only mother's milk for six months'
महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र में स्तनपान के लिए जागरूक करते हुए डॉ. सरोज देवी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन डॉ. सरोज गृह वैज्ञानिक की अध्यक्षता में किया गया। इसमें डॉ. सरोज ने स्तनपान से होने वाले लाभ की जानकारी महिलाओं को देते हुए कहा कि स्तनपान से मां व बच्चे दोनों को लाभ होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह महीने तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाया जाए, इससे बच्चे के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है व माँ का दूध होने वाली खतरनाक समस्याएं जैसे उल्टी-दस्त से बचाव में लाभदायक है। पहला दूध कोलेस्ट्रम जो की पीला व गाढ़ा होता है, बच्चे को जरूर पिलाएं क्योंकि इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे ज्यादा होती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरडी पंवार ने महिलाओं को संतुलित खाने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने घर पर हरी सब्जियां व अनाज से बने व्यंजन का सेवन करें। डॉॅ धीरज पंघाल ने महिलाओं को जैविक गृह वाटिका से सब्जियां उगाने को प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को पानी की बचत करके उसको घर की बागवानी में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. प्रीति मलिक ने मिश्रित अनाजों के सेवन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पवन व रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed