फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The audience became emotional after watching the scenes of Kop Bhavan, Ram-Kaushalya and Kaikeyi's dialogue

Jind News: कोप भवन, राम-कौशल्या और कैकेयी संवाद के दृश्य देख भावुक हुए दर्शक

Wed, 14 Oct 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after watching the scenes of Kop Bhavan, Ram-Kaushalya and Kaikeyi's dialogue
फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से पुरानी अनाज लोहा मंडी में आयोजित रामलीला में भगवान राम के वनवास जाने के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने कोप भवन, राम-कौशल्या संवाद, कैकेयी संवाद और राजा दशरथ के बेसुध होने के दृश्यों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनाज मंडी प्रधान जयदेव बंसल, समाजसेवी दरवेश पूनिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इससे पहले मंच पर वीर हनुमान की झांकी सजाई गई और कलाकारों ने बजरंगबली की आरती की। संगीत मास्टर दयाचंद ने हनुमान चालीसा का गुणगान किया।
विज्ञापन

मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम वनवास जाने की आज्ञा लेने माता कौशल्या के महल पहुंचते हैं। माता कौशल्या पहले उन्हें वन जाने से रोकती हैं, लेकिन राम अपने पिता के वचन का पालन करने पर अडिग रहते हैं। इसके बाद सीता भी राम के साथ वन जाने की जिद करती हैं। लक्ष्मण भी उनके साथ जाने का निर्णय लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में भगवान राम और लक्ष्मण माता कैकेयी से वनवासी वस्त्र धारण कर 14 वर्षों के वनवास के लिए निकल पड़ते हैं। राजा दशरथ की व्याकुलता और परिवार के भावुक संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की भूमिका रामप्रकाश और राजा दशरथ की भूमिका पंडित मेहर चंद पुजारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed