फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The ambulance didn't make it past the paperwork and never reached the gynecology ward.

Jind News: कागजों से आगे गायनी वार्ड तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Sun, 11 Jan 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The ambulance didn't make it past the paperwork and never reached the gynecology ward.
10जेएनडी05: नागरिक अस्पताल के नए भवन में गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा र
जींद। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए डीजी हेल्थ ने गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के निर्देश दिए थे लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह निर्देश कागजों से आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के नए भवन में सीढि़यों के साथ रैंप बनवाने के निर्देश दिए थे ताकि गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से सीधे गायनी वार्ड तक पहुंचाया जा सके। इसको लेकर नागरिक अस्पताल के प्रशासन ने एक्टिव मोड दिखाते हुए दो दिन बाद ही पीडब्लयूडी के अधिकारियों को बुलाकर नक्शा तैयार करवाया और लगभग 15 दिन बाद इस पर काम भी शुरू करवाया।
विज्ञापन

यहां पर मिट्टी डालकर रैंप बनाने का काम भी शुरू किया लेकिन लगभग डेढ़ माह से यह निर्माण अधूरा ही छोड़ा गया है। महिलाओं को अब गायनी वार्ड में जाने के लिए सीटी स्कैन की तरफ से जाना पड़ता है। यहां पर सीढि़यों से चढ़ते समय महिलाओं को परेशानी भी होती है। उस दौरान डीजी हेल्थ ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि प्रसव पीड़ा में आने वाली महिलाओं को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर लंबी दूरी तक ले जाने के बजाय एंबुलेंस सीधे गायनी वार्ड तक पहुंचे ताकि समय पर और सुरक्षित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्वार कार्यों के चलते व्यवस्थाएं पहले से ही चरमराई हुई हैं। कई वार्डों में काम शुरू करके अधूरे छोड़े जा रहे हैं। एक काम को शुरू करने के बाद उसको प्राथमिकता से पूरा नहीं किया जा रहा।
इंसेट
ठेकेदार ने बीच में ही काम छोड़ दिया
रैंप निर्माण अनिवार्य बताया गया था। रैंप निर्माण का कार्य शुरू तो किया गया था लेकिन ठेकेदार ने बीच में ही काम छोड़ दिया। इसके बाद से निर्माण स्थल पर न तो मजदूर दिखाई दिए और न ही सामग्री। कई बार प्रसव के लिए आई महिलाओं को एंबुलेंस से उतरकर स्ट्रेचर के सहारे संकरे रास्तों से गायनी वार्ड तक पहुंचाया जा रहा है।


वर्जनठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही रैंप निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। काम में हो रही देरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लिखित में भी निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ठेकेदार काम को पूरा करेगा ताकि मरीजों को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article