{"_id":"6495e1eeddb8fbc0d80b8e7b","slug":"the-administration-removed-the-contract-of-liquor-the-strike-ended-jind-news-c-199-1-sroh1009-1711-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब के ठेके को प्रशासन ने हटाया, धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब के ठेके को प्रशासन ने हटाया, धरना खत्म
Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी26: किनाना गांव से शराब के ठेके को हटाते हुए प्रशासन।
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र के गांव किनाना में शराब के ठेके विरोध में ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन प्रशासन ने ग्रामीणों की सुध ली और शराब के ठेके को हटा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। गांव की सरपंच कविता देवी ने कहा कि गांव में शराब के ठेके से पूरे गांव की महिलाएं तंग थी और रास्ते में होने के कारण महिलाओं पर शराबी फब्तियां कसते थे। इसके अलावा गांव में युवा भी नशे की गर्त में जा रहे थे तो ग्रामीणों ने धरना शुरू किया था। छह दिन के संघर्ष के बाद प्रशासन ने शराब के ठेके को हटा दिया है और ग्रामीणों ने भी धरना समाप्त कर दिया है। शराब के ठेके के हटाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सरपंच कविता ने कहा कि आगे भी नशे के खिलाफ ग्राम पंचायत का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र आर्य, मामू धानिया, रामपाल, रीषिपाल, राजेश, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।