फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the administration ran a rumor on the information that a corona patient was found in khatkad village

खटकड़ गांव में कोरोना का मरीज मिलने की सूचना पर दौड़ा प्रशासन, निकली अफवाह

Wed, 25 Mar 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
the administration ran a rumor on the information that a corona patient was found in khatkad village
खटकड़ गांव में मंगलवार रात को कोरोना का मरीज मिलने की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची। जब प्रशासन द्वारा इस मामले में जानकारी ली गई तो अफवाह निकली। खटकड़ गांव में करनाल जिले से एक व्यक्ति अपनी बहन के यहां आया हुआ है। गांव में किसी ने अफवाह फैला दी कि जो व्यक्ति आया है वह विदेश गया था। यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव के लोग एकत्रित होने शुरू हो गए। पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। एएसआई जगदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब जानकारी ली तो पता चला कि जिस व्यक्ति को ग्रामीण कोराना संक्रमित बता रहे है वो इंडोनेशिया से छह महीने पहले आ चुका है। दिल्ली से वह अपने गांव में जाने की बजाए अपनी बहन के यहां खटकड़ आ गया। किसी ने अफवाह फैला दी कि यह व्यक्ति अपने घर जाने के बजाए यहां क्यों आय है। कोरोना मरीज हो सकता है। ग्रामीण इसका टेस्ट कराने की मांग पर अड़ गए। इस पर जींद से डॉक्टरों की टीम खटकड़ गांव एंबुलेंस लेकर पहुंची और जिस व्यक्ति को कोरोना पीड़ित बताया गया उसको साथ लेकर चली गई जब ग्रामीण माने। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों की टीम भी पहुंची। जिस व्यक्ति को कोरोना संक्रमित बताया जा रहा था उसको डॉक्टरों की टीम ले गई। इस व्यक्ति के कोई कोरोना होने की पुष्टि नहीं हुई। लोगों को चाहिए कि वो न तो अफवाहें फैलाए न ही अफवाहों पर किसी तरह का ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed