फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The addiction of investment took over... the amount did not double in 22 months, but I was duped of Rs 5.40 crore

Jind News: निवेश की लत ले डूबी...22 माह में रकम तो डबल नहीं हुई, 5.40 करोड़ का लग गया चूना

Fri, 08 Aug 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The addiction of investment took over... the amount did not double in 22 months, but I was duped of Rs 5.40 crore
फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

-पहले एक कंपनी में लगवाए पैसे, वह डूबी तो दूसरी कंपनी की बेहतर स्कीम ले आए
-जींद में 4 लोगों ने विदेशी कंपनियों में निवेश का लालच देकर 50-60 लोगों से की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। उचाना के मखंड गांव में लोगों को निवेश की लत ऐसी लगी कि वे 22 माह में रकम दोगुना करने के झांसे में आकर अपना सबकुछ लुटा बैठे। चार लोगों ने विदेशी कंपनियों में निवेश के नाम पर करीब 50-60 लोगों को एक या दो नहीं बल्कि तीन बार ठगा। ठग एक कंपनी में पैसे लगवाते और जब वह डूब जाती तो दूसरी कंपनी की बेहतर स्कीम ले आते। ऐसा करके ठगों ने लोगों को 5.40 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। अब सभी आरोपी अपना घर बेचकर लापता हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मखंड गांव के राकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कैथल जिले के रोहेड़ा गांव निवासी उसके दोस्त करनैल सैनी ने नवंबर 2021 में सुनील वर्मा, भारत, विपिन जोशी और मयूर जोशी से उसे मिलवाया था। इन लोगों के झांसे में आकर उसके साथ मखंड गांव के राकेश कुमार, दीपक, अनिल, धमतान साहिब निवासी वकील, बरवाला निवासी पवन सैनी उर्फ गोलु, उझाना निवासी गोविंद, बुडायन निवासी नरेंद्र सैनी, उचाना कलां निवासी सुभाष ढाका, दर्शन सिंह समेत 50-60 लोगों ने आईजीटी ग्लोबल ट्रैंड नाम की कंपनी में 1.80 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। सभी को छह माह तक लाभ मिला फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

दूसरी बार पे नेफ्ट ग्लोबल नाम की कंपनी ले आए
दिसंबर 2022 में आरोपी पे नेफ्ट ग्लोबल नाम से नई कंपनी ले आए। लोगों से कहा, इसमें 50 फीसदी ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश होता है। पूरी राशि 18 माह में दोगुनी हो जाती है। आरोपियों ने सतीश सैनी, गुरदीप सिंह, मनदीप, दीपक गलगट, मनु, ओमप्रकाश टोहाना, संदीप ग्रोवर नरवाना से 1.35 करोड़ की राशि निवेश करा दी। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ितों ने निवेश जारी रखा। इससे करीब 5 लाख डॉलर यानी चार करोड़ 50 लाख रुपये के निवेश का लाभ छह माह तक मिला फिर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार फाइनेंशियल फ्रीडम फार्मूला से बनाया बेवकूफ

साल 2023 में आरोपी प्रोजेक्ट फाइनेंशियल फ्रीडम फार्मूला नाम से एक कंपनी की स्कीम लाए। कहा, इसमें निवेश करके पूरे नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इसमें करीब दस लाख डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपये लगवा दिए। इसमें 4 करोड़ रुपया वापस भी आया लेकिन फिर आना बंद हो गया। बाद में पता चला कि आरोपी अपना घर बेचकर भाग चुके हैं।
वर्जन-

-फर्जी कंपनी बनाकर करीब 60 लोगों से 5.40 करोड़ ठगी की शिकायत मिली है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed