फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused Syed should be arrested and Rs 23,000 should be recovered: Health Minister

आरोपी सैयद की गिरफ्तारी कर 23 हजार रुपये की रिकवरी की जाए : स्वास्थ्य मंत्री

Mon, 10 Nov 2025 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The accused Syed should be arrested and Rs 23,000 should be recovered: Health Minister
फोटो 21स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
नारनौल। जिले में 10 दिन में दो भ्रूण लिंग जांच गिरोह को पकड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने टीम की सराहना की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच एक गंभीर सामाजिक अपराध है जो समाज में बेटियों के अस्तित्व और सम्मान पर सीधा प्रहार करता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपी सैयद निवासी ढाणा पचेरी कलां की शीघ्र गिरफ्तारी कर 23 हजार रुपये की रिकवरी की जाए। गिरफ्तार आरोपी अवधेश पांडे से गिरोह के अन्य सदस्यों एवं मशीन की खरीद के स्रोत की जानकारी प्राप्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जब्त मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच शीघ्र पूरी की जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य में लिंग अनुपात में निरंतर सुधार दर्ज किया जा रहा है। पिछले वर्षों में जन्म के समय लिंग अनुपात में लगातार वृद्धि हुई है जो सरकार के कड़े कदमों और सख्त निगरानी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में लिंग अनुपात 887 था जो वर्ष 2024 में बढ़कर 902 और अब 2025 में 905 तक पहुंच गया है। यह सुधार स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed