फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of killing the watchman was attacked with a needle, the case was registered

चौकीदार की हत्या के आरोपी पर सुए से किया हमला, मुकदम दर्ज

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The accused of killing the watchman was attacked with a needle, the case was registered
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा थाने के गेट के पास थाने के स्वीपर ने बर्फ फोड़ने वाले सूए से हत्यारोपी विशाल कालवा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले वह घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिटौली गांव निवासी मेहर सिंह ने रविवार को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि वह रविवार को कालवा गांव में पिछले महीने हुई कमल नाम के चौकीदार की हत्या के आरोपी विशाल कालवा को थाने में पेश करने के लिए लेकर आया था। वह आरोपी विशाल को थाने के गेट पर बैठाकर बाथरूम करने के लिए चला गया। वापस आकर देखा कि विकास कालवा के हाथ में बर्फ फोड़ने वाला सुआ था। विकास ने विशाल के सिर में जान से मारने की नीयत से वार किए। जब वह और पुलिस के कर्मचारी दौड़कर आए तो विकास सूए समेत भाग गया। बाद में आरोपी विशाल को जींद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूए से मारने की रंजिश यह थी कि हत्या का आरोपी विशाल, विकास के चाचा कालवा गांव के कमल चौकीदार की हत्या में शामिल था। विशाल के खिलाफ हत्या में शामिल होने का मुकदमा पिल्लूखेड़ा थाने में दर्ज था। सूए से हमला करने का आरोपी पिल्लूखेड़ा थाने में स्वीपर के पद पर तैनात था। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि विकास पहले पिल्लूखेड़ा थाने में स्वीपर का कार्य करता था। महीना भर पहले उसे निकाल दिया गया था। विकास पर पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed