फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of grabbing 27.64 lakh rupees by becoming a partner in the land has been arrested

Jind News: जमीन में सांझेदार बन 27.64 लाख हड़पने का आरोपी काबू

Thu, 31 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of grabbing 27.64 lakh rupees by becoming a partner in the land has been arrested
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्लॉट में हिस्सेदार बनकर 27 लाख 64 हजार रुपये को हड़पने के आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर के अर्बन एस्टेट निवासी जगमाल ने छह अगस्त 2024 को पुलिस एफआईआर में बताया था कि उसने गांव अहिरका में 14 सौ गज प्लॉट खरीदा था। उसमेेंं से 1332 वर्ग गज जगह आपसी सहमति से गांव तारखा निवासी संतोष के नाम रजिस्ट्री 2018 में करवा दी थी। इसके बाद उसने नवंबर 2018 में संतोष ने 807 वर्ग गज का हिस्सेदार बनने का इकरार किया था। जनवरी 2023 में संतोष ने प्लॉट को अपने बेटे कपिल के नाम ट्रांसफर कर दिया। जनवरी 2024 में कपिल ने अलेवा निवासी सोनू को बेच दिया। उसने 17 लाख 64 हजार रुपये इकरारनामे के दौरान अहिरका वाले प्लॉट मालिक को दिए थे। संतोष ने उससे दस लाख नगद लिए थे। इसके चलते उसकी 27 लाख 64 हजार रुपये बनती है। जो आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत हड़प लिए। पुलिस ने संतोष, कपिल और सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed