फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of attacking with knives sent to the Children's Correctional Home

चाकुओं से हमला करने के आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा

Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The accused of attacking with knives sent to the Children's Correctional Home
जींद। भिवानी रोड बाईपास स्थित शराब ठेके के पास 12 दिसंबर की रात को युवक पर चाकुओं से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने विकास नगर निवासी एक किशोर को पकड़ लिया है। बाल न्याय बोर्ड ने किशोर को करनाल बाल सुधार गृह में भेज दिया।
विज्ञापन

बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी 20 वर्षीय हर्ष ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक महीने पहले उसका और आरोपी का झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच लोगों ने समझौता करवा दिया। वह 12 दिसंबर की शाम को अपने सैटरिंग के काम से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से आए किशोर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके साथ आए दूसरे युवक ने कड़े से सिर पर कई वार किए। वहीं उसके पेट, बाजू में चाकू घोंप दिए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि किशोर को बाल न्यायालय के आदेश पर सुधार गृह करनाल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed