फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of assault was arrested and sent to jail.

Jind News: मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 28 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The accused of assault was arrested and sent to jail.
सफीदों। साहनपुर गांव में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव साहनपुर निवासी अजय ने कहा कि वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता है। उसकी साहनपुर निवासी अजय और विजय के साथ कहासुनी हो गई थी। इस कारण उन्होंने उसे धमकाया और देख लेने की धमकी दी। 25 सितंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने पिता जयपाल को हैचरी में छोड़कर घर लौट रहा था गांव के जलघर के पास अजय और उसके भाई विजय ने रास्ता रोककर उसे घेर लिया। अजय ने उसे खींचकर मोटरसाइकिल से नीचे उतार लिया। उसी समय अजय व विजय का दोस्त प्रवीण भी वहां पर आ गया। उसने भी उसके साथ मारपीट की। अजय, विजय व प्रवीण मौके उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कुछ लोगों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। एएसआई विनोद ने कहा कि पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी थी, जिसमें आरोपी साहनपुर निवासी अजय को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed