फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused caught with 2.300 kg opium and 35 thousand cash on remand for two days

2.300 किलोग्राम अफीम व 35 हजार की नकदी के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी लिए दो दिन के रिमांड पर

Mon, 04 Apr 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The accused caught with 2.300 kg opium and 35 thousand cash on remand for two days
सीआईए ने रविवार देर सायं को पिल्लूखेड़ा निवासी मनोज व तेजबीर को 2.300 किलोग्राम अफीम व 35 हजार रुपये की नकदी के साथ अमरावली रोड से गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि रविवार सायं को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा से अमरावली रोड पर दो युवक नशीले पदार्थ की तस्करी करने के लिए भारी मात्रा में अफीम लेकर जा रहे हैं। इस दौरान उनकी टीम ने पार्टी का गठन किया और कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। टीम ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 2.300 किलोग्राम नशीला पदार्थ और 35 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुुई थी।
विज्ञापन

आरोपी मनोज एनडीपीएस एक्ट के मामले में चल रहा था जमानत पर
आरोपी मनोज को 17 नवंबर 2019 को 100 ग्राम स्मैक के साथ उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया था। इस मामले में आरोपी मनोज जमानत पर बाहर आया हुआ था। जिसके बाद दोबारा से आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पता लगाएगी की इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed