फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused arrested for snatching a bag full of 85 thousand rupees

85 हजार रुपये से भरा बैग छीनने के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for snatching a bag full of 85 thousand rupees
सफीदों रोड स्थित झोटा फार्म के सामने व्यक्ति से 85 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार होने एक आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट निवासी रविंद्र सिंह ने 4 जुलाई को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दालमवाला अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर चलाता है। 3 जुलाई की रात को वह अपनी दुकान से 85 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह सफीदों रोड पर झोटा फार्म के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों में से एक ने उसके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह गिर गया। इस पर युवक ने कंधे पर टंगा बैग छीन लिया। आरोपियों में प्रदीप को उसने पहचान लिया। पुलिस ने इस मामले में शिव कॉलोनी निवासी प्रदीप को नामजद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed