{"_id":"69b9a0243a36d190c30ab914","slug":"the-6th-annual-foot-procession-dhvaja-yatra-will-set-out-from-jind-to-banbhori-dham-on-march-21st-jind-news-c-199-1-jnd1010-150075-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से बनभौरी धाम तक 21 मार्च को निकलेगी छठी पैदल ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से बनभौरी धाम तक 21 मार्च को निकलेगी छठी पैदल ध्वजा यात्रा
विज्ञापन
जींद। जय मां बनभौरी सेवा समिति की ओर से 21 मार्च को बनखंड महादेव मंदिर से बनभौरी धाम तक पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा हांसी रोड स्थित बनखंड महादेव मंदिर से शुरू होकर देवीलाल चौक अंडरपास, चक्कर रोड, घंटाघर, रामराय गेट और पटियाला चौक से होती हुई 22 मार्च की सुबह बनभौरी धाम पहुंचेगी।
समिति के प्रेस सचिव सोनू जैन ने बताया कि छठी विशाल यात्रा का शुभारंभ चंडीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी सुभाष डाहौला हरी झंडी दिखाकर करेंगे। शुभारंभ के दौरान डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल और अग्रोहा धाम के प्रधान अशोक गोयल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
सोनू जैन ने बताया कि यात्रा में आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी और श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार व जलपान की व्यवस्था की जाएगी। बनभौरी धाम मंदिर के पुजारी पुलकित कौशिक के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाली यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में ध्वजा लेकर माता के जयकारे लगाते हुए पैदल प्रस्थान करेंगे।