फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The 12th class Fine Arts subject exam was free of cheating

Jind News: नकल रहित रही 12वीं की फाइन आर्ट विषय की परीक्षा

Fri, 07 Mar 2025 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The 12th class Fine Arts subject exam was free of cheating
06जेएनडी11-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : mathura
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की फाइन आर्ट विषय की परीक्षा वीरवार को हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। किसी सेंटर में एक तो किसी में तीन-चार विद्यार्थियों का पेपर था। हालांकि, पुलिस अन्य परीक्षा की तरह मुस्तैद रही। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। नकल के मामलों को रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम की संख्या 9 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलेभर से राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के दोनों कक्षाओं के लगभग साढ़े 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें से 10वीं कक्षा के 21 हजार से अधिक और 12वीं कक्षा के साढ़े 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 29 मार्च तक होगी। परीक्षा को लेकर जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से जींद ब्लॉक में 39, नरवाना ब्लॉक में 15, उचाना ब्लॉक में 17 और सफीदों ब्लॉक में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुपरिटेंडेंट विजेंद्र सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा की फाइन आर्ट्स विषय की परीक्षा नकल रहित रही है। उड़नदस्ता टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed