{"_id":"6189671576a78c7bf71af925","slug":"thanks-to-vij-for-stopping-the-contracting-practice-jind-news-rtk6292752134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारी प्रथा बंद करने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारी प्रथा बंद करने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जताया आभार
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्यमंत्री से मुलाकात करते स्वास्थ्य कर्मचारी। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल संगठनमंत्री पवन के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से अंबाला में उनके निवास पर सोमवार को मिला। उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों का सातवां वेतन लागू करने व आउटसोर्स में ठेकेदारी प्रथा बंद करके निगम बनाकर डीसी रेट लागू करने पर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स एवं प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में अनुबंधित एवं कच्चे कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि एनएचएम कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करके सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण को खत्म करने के लिए ठेका प्रथा बंद करके सीधे विभाग के पेरोल पर लिया जाए। इसको हरियाणा सरकार ने मानकर स्वास्थ्य विभाग के 30000 कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल किशन धीमान, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज अत्रे, संगठन मंत्री विजय कंबोज, सहसचिव कृष्ण कटारिया, उपाध्यक्ष गौरव सहगल, प्रचार मंत्री दिनेश कौशिक व आउटसोर्स विंग से प्रदेश संयोजक आर्य कुलदीप एवं मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।