{"_id":"58f50cf34f1c1b0b52470655","slug":"thaassar-fan-belt-entangled-cavern-neck-young-separated-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की फैन बेल्ट में उलझा साफा, धड़ से अलग हुई युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर की फैन बेल्ट में उलझा साफा, धड़ से अलग हुई युवक की गर्दन
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा भीड़।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुआना के खेत में सोमवार अल सुबह गेहूं निकालते हुए 23 वर्षीय युवक की गर्दन थ्रेसर की फैन बेल्ट में आने से धड़ से अलग हो गई। ग्रामीण शव को नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक धर्मबीर की शादी दो माह पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतक के चचेरे भाई नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब तीन बजे वे लोग अपने खेत में गेहूं निकालने गए थे। करीब चार बजे काम शुरू हुआ। कर्मबीर थ्रेसर के नीचे से गेहूं उठा कर पास खड़ी ट्राली में डाल रहा था। काम लगभग पूरा होने ही वाला था कि कर्मबीर के गले में पड़ा साफा (परना) अचानक थ्रेसर की फैन बेल्ट में आ गया। फैन बेल्ट की गति इतनी तेज थी कि एक झटके में ही कर्मबीर की गर्दन धड़ से अलग हो गई। पास खडे़ अन्य परिजन यह देखकर सुन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही सफीदों मार्केट कमेटी सचिव राममेहर जागलान मौके पर पहुंचे। सचिव ने परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।
घर का अकेला कमाने वाला था कर्मबीर
कर्मबीर के चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी को कर्मबीर की शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता इकलौता लड़का था। इस घटना से परिवार के साथ ही पूरा गांव सदमे में है। कर्मबीर के पिता देवी प्रसन्न मजदूरी करते हैं। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। देवी प्रसन्न ने दोनों बेटियों की शादी करने के बाद करीब दो माह पहले कर्मबीर की शादी की थी।