फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Testing campaign will run today and tomorrow in schools of Safidon, Jind block.

Jind News: सफीदों, जींद ब्लॉक के स्कूलों में आज और कल चलेगा जांच अभियान

Tue, 03 Oct 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Testing campaign will run today and tomorrow in schools of Safidon, Jind block.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में जांच अभियान चलाएगा। बुधवार को सफीदों ब्लॉक और वीरवार को जींद ब्लॉक के स्कूलों में जांच अभियान चलेगा। सफीदों ब्लॉक में 56 और जींद ब्लॉक में 95 अधिकारी स्कूलों में पढ़ाई से लेकर सफाई व्यवस्था, रख-रखाव बारे जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजेंगे। स्कूलों की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की तैनाती की है जो कि ब्लॉक अनुसार सरकारी स्कूलों में जाकर शिक्षा स्तर को जाचेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा स्तर सुधारना है। इसके अलावा मेगा पीटीएम आयोजित कर उसमें बच्चों को बुलाया जाएगा, जिसमें अभिभावकों को उनके बच्चों के बारे में बताया जाएगा कि वे पढ़ाई में कैसे हैं।

स्कूलों की जांच के दौरान अधिकारियों की टीम प्रार्थना से आधी छुट्टी तक कक्षाओं की हर गतिविधि देखेगी कि स्कूल में क्या पढ़ाया जा रहा है, अध्यापक कक्षा में घंटी लगने के बाद कक्षा जाते हैं या नहीं। स्कूल मुखिया ने दिन में कौन से विषय के अध्यापक की डायरी की जांच की। खुद मुखिया ने भी डायरी लगाई है या नहीं। इन सभी बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर एफएलएन कार्यालय भेजी जाएगी। यदि कोई कमी रहती है तो सुधार के लिए कुछ समय दिया जाएगा। यदि फिर भी कमियों में सुधार नहीं हुआ तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

जिले के सभी सरकारी स्कूलों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। अलेवा, पिल्लूखेड़ा और जुलाना के सरकारी स्कूलों में जांच अभियान चलाया जा चुका है। बुधवार को सफीदों ब्लॉक और वीरवार को जींद ब्लॉक में जांच अभियान चलेगा। इसको लेकर सफीदों ब्लॉक के लिए 56 और जींद ब्लॉक के लिए 95 अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जांच का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर को सुधारना है।-राजेश वशिष्ठ, नोडल अधिकारी, एफएलएन, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed