{"_id":"631cd381e02cc62abf3e020a","slug":"tender-for-the-main-road-leading-to-sector-7-8-and-nine-has-not-been-done-yet-jind-news-rtk6576550129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक नहीं हो पाया सेक्टर 7-8 व नौ की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के लिए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक नहीं हो पाया सेक्टर 7-8 व नौ की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के लिए टेंडर
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सेक्टर 7, 8 व नौ की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क की खस्ताहालत को दूर होने में अभी और समय लगेगा। इसके लिए अभी तक टेंडर भी नहीं हुए हैं। केवल फाइल ही चीफ इंजीनियर के पास पहुंची है। इसके बाद ही टेंडर लग पाएंगे। अमूमन इस पूरे कार्य में कम से कम एक महीने का और समय लग सकता है। लोगों को इस सड़क की सुविधा दीपावली के बाद ही मिलने की संभावना है।
सेक्टर सात, आठ व नौ की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बहुत खराब है। इस सड़क में इतने गड्ढे हैं कि वाहन तो क्या लोग पैदल भी नहीं चल सकते। बारिश के समय यहां पर गड्ढों में पानी भर जाता है। कई बार यहां वाहन भी फंस चुके हैं। इससे इन सेक्टरों में जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बहुत पैसे खर्च सेक्टरों में प्लाट खरीदे और फिर मकान बनाए। इतने पैसे खर्च करने के बाद भी उन्हें खस्ता हाल सड़क से गुजरना पड़ रहा है। सड़कों की इस तरह की हालत तो गांवों में भी नहीं है। इस समस्या को लेकर सात अगस्त को दालमवाला अस्पताल के पास सड़क के बीच में टेंट लगाकर सामाजिक संस्थाओं ने धरना दिया था।
रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमन सिवाच, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, जींद सुधार टीम के सुनील वशिष्ठ ने कहा कि सेक्टर सात, आठ व नौ की तरफ जाने वाला मुख्य मागऱर बिल्कुल बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। दो साल से सेक्टरवासी परेशान हैं। इसके लिए डीसी से लेकर संपदा अधिकारी तक ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। धरने पर पहुंचकर हुडा के संपदा अधिकारी प्रवीण कुमार ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देकर लोगों को धरने से उठाया था, लेकिन आज तक इस तरफ एक भी कदम नहीं बढ़ पाया है। सतबीर बांगड़, दिनेश बूरा, विजेंद्र लाठर, रमेश सैनी, ईश्वर बंसल, राधाकिशन बिंदल, आईडी गोयल, पवन गर्ग, सुरेश छात्तर, बीएस गर्ग, राममेहर गोयल, रामभज गोयल, मुनीष सिंगला, अमित कुमार, पार्षद सतपाल कुंडू, नरेश सैनी ने कहा कि यदि जल्द सड़क के निर्माण काम शुरू नहीं हुआ तो वह फिर से धरना देने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए 88 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इसके लिए मुख्य प्रशासक से अनुमति मिलने के बाद चीफ इंजीनियर के पास मामला पहुंच गया है। अगले सप्ताह इस सड़क के लिए टेंडर होने की संभावना है। दीपावली से पहले सड़क निर्माण का कार्य पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। बारिश के बीच सड़क बनवाना ठीक नहीं था।
-प्रवीण कुमार, संपदा अधिकारी हुडा।