{"_id":"6a7b7dfaab0990cff202b0fe","slug":"ten-out-of-26-teams-selected-for-independence-day-celebrations-jind-news-c-199-1-sroh1006-158331-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 26 टीमों में से दस का स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 26 टीमों में से दस का स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयन
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी22-सांस्कृतिक कार्यक्रम देने पहुंचे विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागी। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चयन को लेकर कार्यक्रम हुआ। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की 26 सांस्कृतिक टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली दस टीमों का चयन स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया।
चयनित टीमों में कन्या गुरुकुल खेड़ा का योग डांस, गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल उचाना मंडी की भारत के कोने-कोने में धूम मची हरियाणा की, सनशाइन पब्लिक स्कूल भौंगरा का किसान हरियाणा, सरस्वती पब्लिक स्कूल नगूरां की बेटी हिंदुस्तान की, ओम इंटरनेशनल स्कूल दरोली खेड़ा की धूम मची हरियाणा की शामिल है।
वहीं शिक्षा भारती ग्लोबल बुडायन का तिरंगा गीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी की दुनिया के सारे सुख पीछे, चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल कसूहन, एरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखा की देशभक्ति कोरियोग्राफी तथा सीआरसी वडोदरा का देशभक्ति नृत्य शामिल है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व प्रत्येक भारतवासी के मन में जोश और उल्लास भरते हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद दिलाता है।विद्यार्थियों की ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं।