फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ten-day-old body of a youth found in bushes near railway line, yet to be identified

Jind News: रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला दस दिन पुराना युवक का शव, पहचान नहीं

Fri, 25 Sep 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ten-day-old body of a youth found in bushes near railway line, yet to be identified
जींद। शहर की अजमेर बस्ती की पिछली तरफ रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में युवक का करीब दस दिन पुराना शव पड़ा मिला। शव गली-सड़ी अवस्था में था और उससे दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी को बुधवार देर शाम अजमेर बस्ती के पास रेललाइन के किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवक की उम्र 35-40 के आसपास बताई जा रही है। युवक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

युवक ने सफेद रंग की काली चेक वाली शर्ट, ग्रे रंग की जींस और ग्रे रंग का अंडरवियर पहना हुआ था। उसके दाहिने पैर के टखने में रॉड डली हुई थी। उसके पास ऐसा कोई कागज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed