{"_id":"698b7f9165e9b138ce0b95a9","slug":"temporary-sanitation-workers-should-be-made-permanent-jind-news-c-199-1-jnd1010-148318-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए
Wed, 11 Feb 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी17: ज्ञापन सौंपते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। सफाई कर्मचारी यूनियन नगर परिषद के ब्लॉक प्रधान बंटी बेदी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने कहा कि अपनी हक की लड़ाई के लिए सफाई कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे और कामकाज ठप रखेंगे।
ब्लॉक प्रधान बंटी बेदी ने कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांगें लंबित पड़ी हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने मांग की कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए और सीवर व सफाई कार्यों में लागू ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर 2024 को जींद में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सफाई कर्मचारियों को 26 से 27 हजार रुपये मासिक वेतन देने की घोषणा की गई थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि यह घोषणा एरियर सहित लागू की जाए। यूनियन ने सीवर व सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
बंटी बेदी ने कहा कि सुरक्षा संसाधनों के अभाव में कर्मचारियों की जान जोखिम में रहती है। इसलिए सभी कच्चे व पक्के सफाई एवं सीवर कर्मचारियों का 50 लाख रुपये का बीमा किया जाए। इसके साथ ही साप्ताहिक, त्योहारी व राष्ट्रीय अवकाश देने तथा विशेष सफाई अभियानों में अतिरिक्त कार्य करने पर वर्ष में एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की मांग भी रखी गई। इस मौके पर राजपाल दरोगा, तरसेम दरोगा, राजू दरोगा, कृष्ण, गुलजारी, अमित और संदीप मौजूद रहे।