फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Temporary employees should be made permanent: Sanjay Gill

कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए : संजय गिल

Mon, 12 Jan 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Temporary employees should be made permanent: Sanjay Gill
12जेएनडी16: बैठक में भाग लेते सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जुलाना। कस्बे के भामाशाह पार्क में सोमवार को नगर पालिका जुलाना के सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जूनियर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 19 जनवरी को होने वाले जिलास्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।
विज्ञापन

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान संजय गिल, सीटू नेता सुभाष पांचाल और सुल्तान जांगड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की। कर्मचारी नेता संजय गिल ने कहा कि अलग-अलग सरकारी विभागों में वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने 2021 से 2025 के बीच सैकड़ों याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की थीं। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के हित में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के अनुसार वर्ष 1993, 1996, 2003 और 2011 की पॉलिसी में आने वाले कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। 31 दिसंबर 2025 तक जिन कर्मचारियों ने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है, चाहे वे किसी भी पॉलिसी में शामिल न हों, उन्हें भी नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित करते समय वेतन निर्धारण कर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित एरियर का भुगतान किया जाए। यह फैसला कच्चे कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और बेहद अहम है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू हरियाणा लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे हैं।

प्रधान जूनियर ने कहा कि जुलाना से सभी सफाई कर्मचारी 19 जनवरी को जिला स्तरीय प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मजदूर नेता सुभाष पांचाल, कामरेड सुल्तान जांगड़ा और नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed