{"_id":"690e4aa8c455a854fe05c01f","slug":"temperatures-continue-to-fluctuate-with-the-number-of-cough-and-cold-patients-increasing-jind-news-c-199-1-sroh1006-143511-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पारे में उतार-चढ़ाव जारी, खांसी-जुकाम के बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पारे में उतार-चढ़ाव जारी, खांसी-जुकाम के बढ़ने लगे मरीज
Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी11-नागरिक अस्पताल में इलाज को लेकर इंतजार करते हुए मरीज। संवाद
जींद। सुबह और शाम की ठंड आमजन पर भारी पड़ रही है जिससे लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में वायरल संक्रमण की 300 से अधिक ओपीडी हुई। इसमें 100 से ज्यादा छोटे बच्चे शामिल हैं। अस्पताल में सोमवार और मंगलवार को ओपीडी जहां दो हजार के पार रहती है। वहीं अन्य दिनों में ओपीडी 1600 के आसपास रहती है। पहले अस्पताल जहां एक दिन में 100 से 150 बच्चों की जांच होती थी। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 200 से भी ज्यादा हो गई।
दिन-रात के तापमान में अंतर बन रहा परेशानी
अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच दर्ज किया गया है। वहीं दिन-रात के तापमान में छह से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात का तापमान गिरने से मौसम में सर्दी की दस्तक लोग महसूस करने लगे हैं। मौसम के नए मिजाज से अब लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। वहीं दिन के समय अब धूप खिलने से लोग धूप सेकते हुए भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश हुई तो किसानों को होगा नुकसान
जिले में कुछ किसानों की धान की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। अगर बारिश हुई तो उन्हें नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ मंडियों में पड़ी धान भी बारिश में भीगने का डर है।
मौसम में बदलाव के संकेत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार नौ नवंबर तक मौसम सामान्य बने रहने के संकेत हैं। इसके बाद भी फिलहाल मौसम के तापमान में बदलाव के अलावा अभी कोई और बदलाव के संकेत नही है।
वर्जन
इन दिनों आमजन में कफ, बुखार और जुखाम की शिकायतें बढ़ रही हैं। बदलते मौसम में बच्चों में रोग प्रतिरोधी के कमजोर होने से बीमारियों का संक्रमण बढ़ता है। इसके लिए कीवी, संतरे और ड्रैगन फ्रूट आदि फल खिलाने चाहिए। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद