फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager on his way to a wedding ceremony shot dead

Jind News: शादी समारोह में जा रहे किशोर की गोली लगने से मौत

Sun, 09 Nov 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager on his way to a wedding ceremony shot dead
09जेएनडी38-मृतक शुभम
जुलाना। झज्जर के बुपनियां गांव से जींद एक शादी समारोह में साथियों संग शामिल होने जा रहे 17 वर्षीय शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वारदात जुलाना के पास हुई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शुभम के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुभम इकलौता पुत्र था। वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और सभी की आखें नम हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है की गोली चलती गाड़ी में लगी है। रिल बनाते हुए गोली चलने की आशंका को देखते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के बुपनिया गांव निवासी 17 वर्षीय शुभम आठ नवंबर की शाम को अपने दोस्तों के साथ जींद में एक शादी समारोह में जा रहा था। जब वह जुलाना बाईपास के पास पहुंचे तो शुभम को अचानक गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया कि शुभम की हत्या रंजिश के चलते की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

पुलिस को सूचना मिली थी कि जुलाना बाईपास पर एक युवक को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता के शिकायत के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोली कैसे चली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।-रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed