फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager dies due to drowning in minor

Jind News: माइनर में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कालवा-गांगोली के बीच से गुजरने वाली माइनर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने माइनर में तलाशी अभियान चलाकर चार किलोमीटर दूर शव को बरामद कर लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


गांगोली निवासी 13 वर्षीय कपिल शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ गांव कालवा के निकट से गुजरने वाली माइनर में नहाने गया हुआ था। उसी दौरान वह माइनर में डूब गया। शोर मचाने पर राहगीर ने किशोर को तलाशना शुरू कर दिया। उसी दौरान सूचना मिलने पर किशोर के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और माइनर में तलाशी अभियान चलाया। देर रात को कपिल का शव घटना स्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। शुरूआत में परिजनों ने कपिल की मौत को संदेह की दृष्टि से देखा। उनका कहना था कि नहाने के दौरान किसी युवक ने कपिल को धक्का दिया है, जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हुई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किशोर के नहाते समय इत्तेफाकिया डूबने के बारे में बताया तो वे संतुष्ट हो गए। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed