फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teams will keep an eye on those who violate the code of conduct

Jind News: आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगी टीमें

Mon, 18 Mar 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teams will keep an eye on those who violate the code of conduct
18जेएनडी23-लोकसभा चुनाव को लेकर डीआरडीए हाल में एफएसटी और एसएसटी को प्रशिक्षण देते हुए। संवाद
जींद। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला में गठित फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) और स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) को डीआरडीए के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें सी-विजिल एप के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि निर्वाचन से पहले की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। अधिकारी निर्वाचन को लेकर अपनी तैयारियों का एक बार रिव्यू कर लें। इससे निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के पास उनके क्षेत्र का नक्शा व रूट चार्ट होना अनिवार्य है। अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ का भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता से कार्य करें। अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए की गई सभी आवश्यक तैयारियों को देख लेें। अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। प्रशिक्षण में एफएसटी और एसएसटी टीम के अधिकारियों के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को विस्तारपूर्वक बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में निष्पक्षता दिखाई देने के साथ व्यवहार में भी झलकनी चाहिए। चुनाव ड्यूटी महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए पूरी निष्पक्षता एवं कर्मठता से करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग की दी गई बुक को ध्यानपूर्वक पढ़कर निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार दिल लगाकर अपने चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों को निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका के साथ चुनाव से संबंधित अधिकारी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति बिना जानकारी के 50 हजार से ज्यादा राशि और दस हजार से ज्यादा की सामग्री चुनाव के लिए प्रयोग न करे। इस अवसर पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जींद एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, उपजिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी, चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, जूनियर प्रोग्रामर राकेश बतरा मौजूद रहे।


आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सी-विजिल एप पर डालें फोटो

जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ चुनाव आचार संहिता लागू कर दी है। जिले में आचार संहिता का पालन दृढ़ता से हो। एफएसटी और एसएसटी टीमें उल्लंघन करने वालों पर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं। सी विजिल एप पर कोई भी नागरिक आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत फोटो, वीडियो तथा ऑडियो क्लिप के माध्यम से कर सकता है। इस एप पर मिलने वाली शिकायतों का निपटान 100 मिनट के अंदर किया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कि अवैध प्रचार सामग्री, पैसे व वस्तु का वितरण, मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन आदि पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें। इसके अलावा स्टेटिक सर्विलांस टीम निर्धारित नाकों पर वाहनों की जांच करें, ताकि अवैध धन, शराब आदि मतदाताओं को प्रभावित करने वाली वस्तुओं पर रोक लगाई जा सके। किसी भी प्रकार संदिग्ध प्रकार की बरामदगी होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

18जेएनडी23-लोकसभा चुनाव को लेकर डीआरडीए हाल में एफएसटी और एसएसटी को प्रशिक्षण देते हुए। संवाद

18जेएनडी23-लोकसभा चुनाव को लेकर डीआरडीए हाल में एफएसटी और एसएसटी को प्रशिक्षण देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed