फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   teams investigation found flaws in gayani ward of civil hospital

टीम की जांच में नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में मिलीं खामियां

Wed, 06 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
teams investigation found flaws in  gayani ward of  civil hospital
हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर पंचकूला की टीम ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। टीम को अस्पताल के गायनी वार्ड में कुछ खामियां मिलीं जिसे अस्पताल प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए। टीम ने नागरिक अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार की गुंजाइश बताया।
विज्ञापन

टीम डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भूनेश के नेतृत्व में सुबह दस बजे नागरिक अस्पताल पहुंची। टीम में डॉ. रणबीर समेत दो अन्य चिकित्सक शामिल थे। टीम ने अस्पताल के वार्डों का दौरा किया। इसके बाद ब्लड बैंक, गायनी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन कक्ष, शवगृह समेत सभी विभागों का दौरा किया। नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में बने वार्डों तथा यहां पर सफाई व्यवस्था पर टीम ने संतुष्टि जताई। इसके अलावा गायनी वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने व मरीजों व उनके तीमारदारों के बैठने की सही व्यवस्था पर नाराजगी जताई। गायनी वार्ड में टीम ने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने नए बने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया। नई इमरजेंसी तथा यहां की व्यवस्थाओं पर टीम ने संतोष जताया। टीम सदस्यों के सामने अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। टीम ने कहा कि कम चिकित्सकों के बावजूद अस्पताल प्रशासन अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है, लेकिन इनमें अभी और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

रूटीन जांच करने आती है टीम
अस्पताल का दौरा करने के लिए समय-समय पर टीमें आती हैं। यह रूटीन जांच होती है। इस प्रकार के दौरे से अस्पताल प्रशासन को अपनी कमियों का पता चलता है और उनमें सुधार किए जाते हैं। टीम ने नागरिक अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं पर संतोष जताया है। गायनी वार्ड में एक-दो सुधार के भी टीम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. शशि प्रभा, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed