फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Team of 17 XEN starts investigation of Rs 35 crore scam in Municipality

Jind News: पालिका में 35 करोड़ के कथित घोटाले की 17 एक्सईएन की टीम ने शुरू की जांच

Fri, 17 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Team of 17 XEN starts investigation of Rs 35 crore scam in Municipality
सफीदों शहर में गलियों की जांच करती एक्सईएन की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों नगर पालिका में पिछले प्लान के दौरान हुए विकास कार्यों में कथित 35 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच प्रदेश के निकाय विभाग के 17 एक्सईएन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। यह टीम 260 विकास कार्यों में अलग-अलग स्थानों पर मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
वीरवार को म्युनिसिपल कारपोरेशन रोहतक के एक्सईएन मनदीप धनखड़ और नगर परिषद भिवानी के एक्सईएन जसवंत सिंह ने सफीदों शहर के मकबरा पीर और अन्य स्थानों पर जाकर गलियों व नालों की जांंच की। जांच में विशेष रूप से देखा जा रहा है कि क्या मौके पर विकास कार्य हुए हैं या नहीं। साथ ही उन विकास कार्यों की पैमाइश भी की जा रही है। 35 करोड़ रुपये के विकास में घोटाला है या नहीं उसकी रिपोर्ट तैयार करके 17 एक्सईएन ने 10 नवंबर तक सौंपनी थी, लेकिन त्योहारों की छुट्टियां व अन्य कार्यों के चलते अब तक सौंपी नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन

अब इस रिपोर्ट को जल्द ही इसी माह में सौंपने की तैयारी है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर पंचकूला ने 20 अक्तूबर को पत्र लिखकर आदेश जारी किए थे कि सभी 17 एक्सईएन सफीदों पालिका के अधीन जनवरी 2016 से जून 2021 तक हुए करीब 260 विकास कार्यों की जांच करें। इसमेंं सभी की टीम बनाई गई थी, ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके। अधिकारियों को आदेश हैं कि सभी अधिकारी इन कार्यों के संबंध में नगरपालिका की फाइलों की जांच करें और मौके पर कार्यों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एक्सईएन को सौंपी गई है जांच

आदेशों के मुताबिक नगर परिषद झज्जर के एक्सईन मनजीत दहिया, म्युनिसिपल कारपोरेशन रोहतक के एक्सईएन मनदीप धनखड़, म्युनिसिपल कारपोरेशन यमुनानगर के एक्सईएन विकास धीमान, म्युनिसिपल कारपोरेशन हिसार के एक्सईएन संदीप धूंधवाल, नगर परिषद गोहाना के एक्सईएन नवीन कुमार, नगर परिषद फरीदाबाद के एक्सईएन अमित कौशिक, नगर परिषद नूंह के एक्सईएन सुमित नांदल, नगर परिषद हांसी के एक्सईएन जयवीर, नगर परिषद थानेसर के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, नगर परिषद टोहाना के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, नगर परिषद नारनौल के एक्सईएन सुंदर श्योराण, नगर परिषद पंचकूला के एक्सईएन अजय पंघाल, म्युनिसिपल कारपोरेशन सोनीपत के एक्सईएन निजेश कुमार, नगर परिषद चरखी दादरी के एक्सईएन प्रवीन कुमार, म्युनिसिपल कारपोरेशन करनाल की एक्सईएन मोनिका, नगर परिषद भिवानी के एक्सईएन जसवंत सिंह व म्युनिसिपल कार्पोरेशन पानीपत के एक्सईएन प्रदीप कल्याण अपने-अपने शेड्यूल के मुताबिक मामले की जांच करेंगे।

भाजपा नेता व समाजसेवी रामदास प्रजापत ने ही किया था आमरण अनशन

पिछले प्लान के दौरान सफीदों पालिका में 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में घोटाले की बू आई तो भाजपा नेता व समाजसेवी रामदास प्रजापत ने ही अग्रसैन चौक पर आमरण अनशन शुरू किया था। इसमें जांच की मांग और सम्मिलित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पूर्व पार्षद प्रवीन बंसल व आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप गर्ग ने भी आरटीआई से जानकारियां प्राप्त करके घोटाले की शिकायतें की थीं।
यह था मामला
तीनों शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश सरकार ने सफीदों को चार चांद लगाने के लिए 35 करोड़ की विकास राशि सफीदों पालिका में भेजी थी, लेकिन उसमें पालिका अधिकारियों, कर्मियों और ठेकेदारों ने मिलीभगत करके भारी गोलमाल किया। सफीदों में जितने भी गलियों, नाले-नालियों के कार्य हुए, उसमें भारी धांधली हुई और सरकारी रकम की बंदरबांट हुई।

शिकायतकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि खानसर चौक पर गिरे स्वागत द्वार, रामसर पार्क के मिट्टी घोटाले, रामसर पार्क के उजाड़ने, पुरानी अनाज मंडी की सौ फीसदी सही सड़कों को उखाड़कर दोबारा बनाने, पुरानी अनाज मंडी में बने दो स्वागत द्वारों की बनावट, भूमिगत नाले-नालियों, सरला कन्या महाविद्यालय के सामने सड़क से तीन फीट ऊंचाई पर बने नाले की तत्काल जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed