फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   teachers raise voice for salary

छह माह से वेतन नहीं पर सड़कों पर उतरे अध्यापक

Sat, 24 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 24 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

छह माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज अध्यापकों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के अध्यापकों ने शहर में प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सरोहा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिले में करीब 400 पीजीटी अध्यापकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों की छुट्टी के बाद शुक्रवार को जिलेभर से अध्यापक नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। नेहरू पार्क से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए अध्यापकों ने पीजीटी अध्यापकों का छह माह से रुका वेतन जारी करने व वर्ष 2000 में लगे जेबीटी अध्यापकों की सेवा सुरक्षा के लिए पॉलिशी बनवाने व सभी प्रकार के सेवा लाभ जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन


अध्यापक संघ के राज्य कोषाध्यक्ष महताब सिंह मलिक ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए वादे पूरा करने की बजाय नौकरी से बाहर कर कर्मचारियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर कर रही है। अध्यापकों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और स्कूलों की हालत खस्ता है। सरकार स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं देने की जगह विभिन्न अभियानों के नाम पर केवल ड्रामेबाजी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सचिव वेदपाल रिढ़ाल ने शिक्षा मंत्री पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने वाले नेताओं से अब सभी का मोह भंग हो चुका है। जिला प्रधान चांदबहादुर ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इन अध्यापकों का वेतन व जेबीटी अध्यापकों के लिए सकारात्मक पॉलिशी हेतु कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश के अध्यापक व कर्मचारी एकजुटता के साथ उसका जवाब देंगे।

अध्यापक संघ ने सरकार से पीजीटी अध्यापकों का वेतन तुरंत जारी करते हुए आरएमएसए से वापस मूल शिक्षा विभाग में लेने व जेबीटी अध्यापकों के लिए एक सकारात्मक पॉलिशी बनाकर न्यायालय में देने की मांग की। प्रेस प्रवक्ता भूप सिंह वर्मा ने कहा कि यदि अध्यापकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो 25 नवंबर को अध्यापक संघ व सर्व कर्मचारी संघ करनाल में रैली कर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।


संजीव सिंगला, सतीश लाठर, अमरजीत, सुनैत गहलोत, अंजू पूनिया, सुभाष मेहरा, प्रवीण ढु़ल, होशियार सिंह, हैप्पी सिंह, रोहताश आसन, रोहताश सरोहा, कलीराम, शमशेर सिंह, निर्मला देवी व अंजना आदि शिक्षक आंदोलन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed