फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers are being trained to improve the level of education

Jind News: शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रशिक्षित हो रहे शिक्षक

Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers are being trained to improve the level of education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग, न्यू दिल्ली) की तरफ से चंडीगढ़ में चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुई जो 15 दिसंबर तक चलेगी।

प्रशिक्षण में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के 100 एफएलएन कोआर्डिनेटर और टीचर एजुकेटर शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण में इन्हें बच्चों को पढ़ाने और पाठ्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। इससे संबंधित जानकारी एफएलएन कोआर्डिनेटर और टीचर एजुकेटर को दी जा रही है। जींद से पहुंचे जिला कोआर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ ने बताया कि प्रशिक्षण में शैक्षिक गतिविधियों में आने वाली दिक्कत एवं विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया ताकि बच्चे आसानी से पाठ्यक्रम को समझ सकें। अलग-अलग शिक्षण विधियों और टीएलएम का प्रयोग करने, अंकों की पहचान, जोड़, घटा, गुणा, भाग के सवालों को दैनिक जीवन से जोड़ना है जिससे बच्चे अपने विषय में बोरियत महसूस ना करें और वह खेल-खेल में रोचक तरीके से सीखें। रटने की भावना को समाप्त करना है। हरियाणा के एफएलएन के कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी एफएलएन कोआर्डिनेटर को समय-समय पर रिफ्रेश कोर्स से खुद को अपडेट रखने और शिक्षा तथा मेंटर को प्रेरित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजेश वशिष्ठ, सुनील दत्त, शक्ति शर्मा, डॉ. अविनाश शर्मा, मनोज कुमार, संजीव, डॉ. सुदर्शन, मनोज कुमार लाकड़ा, चरण सिंह, संदीप पचार, आरती मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

13जेएनडी12-एनसीईआरटी की ट्रेनिंग में पहुंचे चंडीगढ़ समेत चार प्रदेशों के अध्यापक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed