फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teacher-Student Ratio Deteriorates in Julana Schools: One Teacher for Every 12 Students

Jind News: जुलाना के स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात बिगड़ा, 12 बच्चों पर एक शिक्षक

Mon, 13 Apr 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher-Student Ratio Deteriorates in Julana Schools: One Teacher for Every 12 Students
जींद। जुलाना खंड के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की संख्या का गणित पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। राजकीय प्राइमरी स्कूल, गतौली में कुल 86 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनके लिए छह अध्यापकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

वहीं राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल, बराडखेड़ा की स्थिति इससे भी अधिक चौंकाने वाली है। यहां मात्र 75 छात्राओं पर छह शिक्षक तैनात हैं।
शिक्षा के अधिकार आरटीई के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर प्रति 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन यहां लगभग 12-13 बच्चों पर ही एक शिक्षक कार्यभार संभाल रहा है। क्षेत्र के अन्य स्कूलों में जहां शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं इन स्कूलों में शिक्षकों की अधिक संख्या चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले के किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। शैक्षणिक सत्र के साथ ही या विभाग के पोर्टल पर डाटा अपडेट होते ही शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि आरटीई मानकों 30 छात्रों पर एक शिक्षक का पालन हो सके। -रितु पंघाल जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed