फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teacher accused of kidnapping a minor student arrested

Jind News: नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of kidnapping a minor student arrested
जींद। गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूल से छात्रा को भगा ले जाने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज किए हैं जिनमें शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ अब पोस्को एक्ट का तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल का विज्ञान अध्यापक स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा को दस जुलाई को भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी विज्ञान अध्यापक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाए हैं। छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने अध्यापक दीपक के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाएं हैं जिनमें शिक्षक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed