फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teach children safety tips while playing

Jind News: बच्चों को खेल-खेल में सिखाए सुरक्षा के गुर

Tue, 17 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teach children safety tips while playing
17जेएनडी12: कैंप में बच्चों को जानकारी देते हुए राजेश वशिष्ठ। स्रोत स्वयं
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस काउंसिल (जेआरसी) कैंप के दूसरे दिन का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी हरप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण कैंप में बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए बच्चों को अलग-अलग उदाहरण दिए।
विज्ञापन

एफएलएन के जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि जिस प्रकार से स्काउटिंग गतिविधियों से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं रेडक्रॉस गतिविधि बच्चों के लिए आगे बढ़ने में मददगार है। मास्टर ट्रेनर राममेहर ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देना ओर उनका सर्वांगीण विकास करना ही इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है। मास्टर ट्रेनर उषा गुप्ता ने लड़कियों को आतमरक्षा के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं इसलिए उनको आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने गुड टच और बेड टच बारे सभी बच्चों को बताया और जागरूक होने का संदेश दिया। रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा ने बच्चों के कैंप व्यवस्था बारे जानकारी ली और बच्चों ने व्यवस्था की प्रशंसा की। इस अवसर पर डीटीओ सुनील दत्त, सरोज कुमारी ने भी बच्चों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed