फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Taugiri at Devi Lal Chowk: 30 km long road in the city, ten km walkable, social institutions on the road for improvement

देवीलाल चौक पर ताऊगीरी : शहर में 30 किमी लंबी सड़क, दस किमी ही चलने लायक, सुधार के लिए सड़क पर उतरी सामाजिक संस्थाएं

Sun, 21 Feb 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Taugiri at Devi Lal Chowk: 30 km long road in the city, ten km walkable, social institutions on the road for improvement
जींद। शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शहर की बदहाल सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए रविवार को अन्ना टीम के आह्वान पर विभिन्न संस्थाओं ने ताऊ देवीलाल चौक पर ताऊगीरी अपनाते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि शहर के लगभग सभी मुख्य मार्ग जर्जर हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान अन्ना टीम के संयोजक सुनील वशिष्ठ ने आने वाले बजट सत्र में जींद की सड़कों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल शहर में करीब 30 किलोमीटर लंबी सड़के हैं। इसमें सिर्फ मुख्य मार्ग शामिल हैं। इनमें से करीब दस किलोमीटर की सड़क पांडु पिंडारा से पटियाला चौक व नरवाना रोड ही चलने लायक है। पटियाला चौक से शहर की सीमा तक कैथल रोड की स्थिति भी ठीक है, लेकिन इसके अलावा सफीदों रोड, रोहतक रोड, भिवानी रोड, मिनी बाईपास, रानी तालाब से पुरानी सब्जी मंडी, ज्ञानतारा रोड, शिव चौक से रुपया चौक, बैंड मार्केट रोड जैसे सभी मुख्य मार्ग बदहाल स्थित में हैं। अधिकतर सड़कें दस साल से अधिक पुरानी हैं। इस अवसर पर हरियाणा जन उद्योग व्यापार संगठन एवं व्यापार मंडल जींद के जिला अध्यक्ष रिषभ जैन, व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर, जींद विकास मंच के डॉ. राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, मुकेश गर्ग ब्राहमण सभा जींद के पूर्व अध्यक्ष भगवान दत्त, अन्ना टीम से सुशील कुमार, महाबीर हिंदू, नकुल शर्मा, रविंद्र बहबलपुर, खिलाड़ी राम, चंद्रकांत अंबानी, प्रदीप चौहान, मन्नू, मोहित आसरी, अमित भारतीय, अमित कुमार, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रवि कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह मार्ग हो चुके हैं जर्जर
सफीदों रोड : शहर का बेहद मुख्य मार्ग है। नए बाईपास से सफीदों गेट तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क है। इसमें परशुराम चौक से मिनी बाईपास तक करीब 700 मीटर का टुकड़ा पिछले दिनों बना है, लेकिन यह भी एक ओर का ही। दूसरी तरफ की सड़क अभी भी टूटी पड़ी है। इस सड़क को गोल्डन हट से नए बाईपास तक सड़क को चौड़ा करने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी रोड : रोहतक रोड व हांसी रोड पर फिलहाल काम चल रहा है। ऐसे में इस छह किलोमीटर लंबी सड़क पर काफी भार है। इसके बावजूद सड़क बदहाल है। करीब तीन महीने पहले लोगों के विरोध के बाद जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की मध्यस्थता के बाद यहां पेवर ब्लॉक लगाकर स्थिति ठीक की गई है, लेकिन अभी भी सड़क में गहरे गड्ढे हैं।
रोहतक रोड : रोहतक रोड देवीलाल चौक से लेकर बिश्नपुरा गांव तक बदहाल है। करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क शहर के अंदर से दो साल से खुदी पड़ी है। इसको लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन स्थिति नहीं बदली है। इस बारे में विधायक से लेकर अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
हांसी रोड: हांसी रोड पर आरओबी का काम चल रहा है। ऐसे में इस सड़क पर यातायात फिलहाल बंद है। भिवानी रोड के रास्ते वाहन निकलते हैं।
निरंकारी रोड : शहर के अंदर से अमरहेड़ी होते हुए कैथल रोड पर निकलने का यह रास्ता है, लेकिन पूरी तरह टूटा हुआ है।
बैंड मार्केट : शहर के अंदर का यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन नगर परिषद के पुराने कार्यालय से लेकर शिव चौक होते हुए रुपया चौक तक सड़क जर्जर है। इसी रोड पर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा का निवास स्थान भी है।
ज्ञानतारा रोड : काठ मंडी से जयंती देवी मंदिर तक को जोड़ने के लिए बेहद खास मार्ग ज्ञानतारा रोड पिछले करीब दो साल से बदहाल है। यहां अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन तब से इसे ठीक नहीं किया गया है।
मिनी बाईपास : शहर के यातायात के लिए जीवन रेखा मिनी बाईपास भी बदहाल है। हालांकि कुछ दिन पहले दालमवाला अस्पताल से रोहतक रोड तक सड़क को बना दिया गया है, लेकिन इससे आगे भिवानी रोड तक यह टूटा पड़ा है। इस पर काम चल रहा है।
रानी तालाब : रानी तालाब से पुरानी अनाज मंडी होते हुए देवीलाल चौक तक का सबस व्यस्त मार्ग टूटा हुआ है। यहां इसके चलते जाम की स्थिति भी रहती है।
चुनाव से पहले दिखाए सब्जबाग, अब बदतर हालात
देवीलाल चौक पर ताऊगीरी के दौरान अन्ना टीम के संयोजक सुनील वशिष्ठ ने कहा कि उपचुनाव व विधानसभा चुनाव के दौरान जींद के लोगों को सब्जबाग दिखाया गया। विकास के वादे किए गए, लेकिन यह सब चुनावी जुमले ही साबित हुए हैं। इस दौरान कानूनगो कपूर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सरकार से मांग की गई कि हांसी-जींद-कैथल रोड के प्रस्ताव पर काम शुरू हो। जींद से नगूरां गावं तक पानी निकासी के लिए नाले बनें। पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाले रोहतक रोड बाईपास से देवीलाल चौक तक की सड़क, डिवाइडर व नाले के साथ बनाया जाए। देवीलाल चौक से भिवानी रोड फाटक तक की सड़क को दोबारा बनाया जाए। पटियाला चौक से ईक्कस गावं तक की सड़क को बनाया जाए। पटियाला चौक से नरवाना रोड नए बाई पास तक का हिस्सा भी चौड़ा किया जाए।

तीन सड़कों का प्रस्ताव तैयार
जयंती देवी मंदिर से ज्ञानतारा रोड तक, सब्जी मंडी, शिव चौक वाली सड़क का एस्टीमेट बनवा लिया गया है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रोहतक रोड पर काम चल रहा है। मिनी बाईपास पर काम चल रहा है। पिछले साल कोरोना के कारण विकास कार्य बाधित हुए हैं, लेकिन अब इन्हें गति दी जाएगी। भिवानी रोड का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। दालामवाला अस्पताल से सब्जी मंडी की सड़क का पैसा पीडब्ल्यूडी को मिल चुका है। - डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed