फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Target set to feed Albendazole tablets to four lakh 80 thousand children in the district

Jind News: जिले में चार लाख 80 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा

Thu, 19 Sep 2024 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Target set to feed Albendazole tablets to four lakh 80 thousand children in the district
18जेएनडी23 : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां ​खिलाकर अ​भियान क
जींद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने की शुरूआत बुधवार से की गई। अभियान की शुरुआत सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने की। उनके साथ वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. अरुण चालिया, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन साथ रहे।
विज्ञापन

वहीं नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य गेट पर बच्चों को डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने गोलियां खिलाई। अभियान के तहत 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के चार लाख 80,800 बच्चों को गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सौ से अधिक टीमों ने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, भट्ठों व बाहरी क्षेत्रों में जाकर गोली खिलाने का काम किया। अब अगर कोई बच्चा एलबेंडाजोल की गोली खाने से चुक जाता है तो 24 सितंबर को गोली खिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमों ने अभियान चला खिलाई गोलियां : डा. चंद्रमोहन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के नोडल अधिकारी डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि गोल स्कूल, कालवा स्कूल व हैप्पी स्कूल से अभियान की शुरूआत हुई और इसके बाद स्वास्थ्य टीमों ने जिलाभर में शिक्षण संस्थानों, बाहरी क्षेत्रों में जाकर एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed