फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Target set for 1000 new additional admissions in Khand Uchana

Jind News: खंड उचाना में 1000 नए अतिरिक्त दाखिले करने का लक्ष्य रखा

Sun, 10 Mar 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Target set for 1000 new additional admissions in Khand Uchana
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में मिशन एडमिशन वर्ष 2024 का आगाज किया गया। मुख्यातिथि बीईओ उचाना पुष्पा रानी ने मिशन एडमिशन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी रणपाल श्योकंद ने की। बीआरसी रणपाल श्योकंद ने कहा नए सेशन में सभी ग्राम पंचायत पंचों के सहयोग से गांव को 100 प्रतिशत साक्षर घोषित किया जाएगा। गांव के निरीक्षरों का सर्वे हो चुका है, जिनको इसी विद्यालय में अतिरिक्त समय देकर अध्यापकों की ओर से साक्षर किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। बीईओ पुष्पा रानी ने कहा कि खंड उचाना में कक्षा पहली से 12वीं तक सभी राजकीय विद्यालयों में 21371 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आगामी सेशन में 1000 अतिरिक्त छात्रों का दाखिला करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा सरकार की ओर से सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं और आधुनिक शिक्षा की जरूरत को पूरा करने के लिए आवश्यक साजो सामान उपलब्ध करवा दिया गया है। सभी विद्यालयों में बैंचों की व्यवस्था , स्वच्छ पीने का पानी, मिड डे मील, सुलभ शौचालय, निर्बाध बिजली, डिजिटल बोर्ड, पर्याप्त शिक्षक कार्यरत होने के कारण मिशन एडमिशन 2024 के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया जाएगा। विभिन्न प्रोत्साहन स्कीम वंचित बालकों के लिए कारगर सिद्ध होगी। विद्यालय प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में आसपास के पांच गांवों को टारगेट करके 100 अतिरिक्त दाखिले करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजबीर चहल, शमशेर पूर्व सरपंच, मांगेराम, राजकुमार, राजबाला, मनीषा, इंदिरा, सलिंदा, संगीता, नरेश, रोहतास, मनदीप, राजेश, सुंदर, छबीलदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed