फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Target completed ahead of time, four BLOs honored

Jind News: समय से पहले लक्ष्य पूरा, चार बीएलओ सम्मानित

Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Target completed ahead of time, four BLOs honored
02जेएनडी03: बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते हुए एसडीएम। स्रोत: प्रशासन
जुलाना। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 34-जुलाना विधानसभा क्षेत्र के चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को वीरवार को सम्मानित किया गया। एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी होशियार सिंह ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में बूथ संख्या-93 की सरोज देवी, बूथ संख्या-44 के मनोज, बूथ संख्या-94 की मुकेश और बूथ संख्या-91 की सुनीता शामिल हैं। इन सभी बीएलओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 14 जुलाई की निर्धारित समय सीमा से पहले ही अपने-अपने बूथों का कार्य लगभग पूरा कर लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरे करना प्रत्येक बीएलओ की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सम्मानित अधिकारियों ने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से यह साबित किया है कि बेहतर योजना और समर्पण के साथ तय समय से पहले भी गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed