फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   tantrik, 37 lac fraud, jind

नोट दोगुना करने का झांसा देकर तांत्रिक ने हड़पे 37 लाख

Sat, 30 Jul 2016 01:03 AM IST
jind
jind Updated Sat, 30 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
सफीदों में तांत्रिक ने नोट दोगुने करने का झांसा देकर चार लोगों के 37 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तांत्रिक बाबा सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सिरसा जिले के रानिया निवासी बलकार ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों गांव हैबतपुर हिसार निवासी सतीश से उनका संपर्क हुआ। उसने बताया कि सफीदों में तांत्रिक बाबा पवन नोटों को दोगुना कर देता है। इसके बाद सतीश तांत्रिक पवन के पास पहुंच गया। जहां पर उसने कुछ नोटों को दोगुना करके दिखा दिया। इसके बाद वह झांसे में आ गया। 27 मई को अपने साथी मंगला निवासी हर नामचंद, संत नगर निवासी चतर सिंह, गांव मंगालिया निवासी राजकुमार को साथ लेकर 37 लाख रुपये की नकदी दुगनी करने के लिए ले गए। जहां पर तांत्रिक पवन अपने साथियों के साथ बैठा था। इस दौरान तांत्रिक उन्हें पानीपत रोड पर स्थित पीर पर ले गया और 37 लाख रुपये की नकदी को उसके पास ही रखकर पीर पर मत्था टेकने की बात कही। जब वह पीर पर मत्था टेकने के लिए जा रहे थे इस दौरान दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और तांत्रिक पवन के साथ मारपीट करके गाड़ी में डाल लिया और तांत्रिक के पास मौजूद 37 लाख रुपये की नकदी को भी गाड़ी में रख लिया। इस दौरान वह पुलिस समझकर वहां से भाग गए। बाद में पता चला कि तांत्रिक को अपने साथ लेकर गए व्यक्ति उसी के थे और सभी आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इनके खिलाफ मामला दर्ज
 पुलिस ने बलकार की शिकायत पर गांव हैबतपुर निवासी सतीश, तांत्रिक पवन, गांव मोहम्मद खेड़ा निवासी रोहताश, सुरेश, अनिल कुमार, संदीप कुमार, बिजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed