{"_id":"68d2e1cc0df6a89482005773","slug":"tanker-collides-with-truck-driver-killed-two-youths-seriously-injured-jind-news-c-199-1-sroh1006-141454-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रक के पीछे टकराया टैंकर, चालक की मौत, दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रक के पीछे टकराया टैंकर, चालक की मौत, दो युवक गंभीर
Tue, 23 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी38-जुलाना के पास हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद
- फोटो : शिक्षक के घर में लूट के दौरान खोली गई छोटी अलमारी।
जुलाना। एनएच-352 पर जुलाना क्षेत्र के पास ट्रक और टैंकर की टक्कर हो गई। इसमें टैंकर के चालक की मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया।
रधाना निवासी 25 वर्षीय अजय रात को जींद से गुरुग्राम टैंकर में सामान लोड करके चला था। उसके साथ सिवाह गांव निवासी कुलदीप और रधाना निवासी दीपक भी गए थे। जब वह सुबह लगभग जुलाना के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दीपक व कुलदीप को पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। थाना प्रभारी रविंद्र ने मृतक के पास से 1.90 लाख रुपये भी बरामद हुए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नींद की झपकी ने ले ली जान
अजय रात के समय टैंकर में किराना का सामान लेकर जींद से गुरूग्राम के लिए चले थे। जुलाना के पास उसे नींद की झपकी आ गई ट्रक के पीछे टैंकर जा टकराई।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भिजवाया जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंंप दिया है। -रविंद्र कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना